बिहार दारोगा भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेख सत्यापन स्थगित

by Manu
सम्राट चौधरी

पटना, 29 अगस्त 2026: बिहार दारोगा शारीरिक दक्षता परीक्षा व अभिलेख सत्यापन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने नोटिस जारी किया है। बिहार के गृह विभाग के आदेश पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सितंबर-अक्टूबर में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी है।

मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना था। हालांकि अब दोनों प्रक्रियाओं को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। गर्दनीबाग में हुए छात्र आंदोलन के दौरान स्टूडेंट्स ने 1799 दरोगा बहाली परीक्षा रद्द करने और जांच की मांग की थी। साथ ही इसमें धांधली के भी आरोप लगाए थे।

गुरुवार को शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा की जांच का मामला भी शामिल था। आयोग के इस निर्णय के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण फिलहाल रोक दिया गया है।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीईटी और अभिलेख सत्यापन की नई तारीख बाद में अलग से जारी की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद उन अभ्यर्थियों में हलचल बढ़ गई जो मुख्य परीक्षा के आधार पर अगले चरण की तैयारी कर रहे थे। अभ्यर्थियों को फिलहाल नई सूचना का इंतजार करना होगा।

ये भी देखे: बिहार के बांका जिले में बनेगा चौथा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, 51.40 एकड़ जमीन ट्रांसफर को मंजूरी

You may also like