2
लखनऊ, 28 अगस्त 2026: लखनऊ में आज रक्षाबंधन का त्योहार अलग-अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर ब्रह्माकुमारी राधा ने उन्हें राखी बांधी। वहीं सीएम योगी ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। जिला जेल में बहनें बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं। प्रशासन की तरफ से उनके लिए खास व्यवस्था की गई है।
इस बीच लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने समुद्र के अंदर स्कूबा डाइविंग के दौरान भाई को राखी बांधकर अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। वहीं बढ़ती चीनी की कीमतों के विरोध में सपा नेता पूजा शुक्ला ने भाई को राखी बांधकर गिफ्ट में 5 किलो चीनी ली।
ये भी देखे: रक्षाबंधन पर पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं