चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। 31 अगस्त को होने वाले चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए 4, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 5, सेक्रेटरी के लिए 3 और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। कैंपस में उम्मीदवार छात्रों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब से लोकसभा सांसद मीत हेयर ने एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्रों को गैंगस्टरों के फोन करवाकर एबीवीपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है।
मीत हेयर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कुछ स्टाफ सदस्यों पर भी एबीवीपी का समर्थन करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि कुछ स्टाफ सदस्य विभागों में जाकर छात्रों से एबीवीपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
ये भी देखे: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: बारिश के बीच 17,000 छात्रों का उत्साह, कैंपस में कड़ी सुरक्षा