सिद्धू मूसेवाला के पिता ने फिर मांगा इंसाफ, पुलिस और सरकार पर सवाल

by Manu
Sidhu Moosewala father

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 1550 दिन बीत जाने के बाद भी उनके पिता बलकौर सिंह इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

बलकौर सिंह का आरोप है कि उनके बेटे से जुड़ी वित्तीय धोखाधड़ी और गड़बड़ियों के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। FIR में नामजद आरोपी खुलेआम बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में घूम रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

बलकौर सिंह ने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन से पूछा है कि 11 फरवरी 2026 को दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब तक क्या कदम उठाए गए हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आरोपी राज्य से बाहर हैं तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी क्यों नहीं किया गया या उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा?

एक साधारण परिवार को अपने अधिकारों और बेटे की मेहनत की कमाई के इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। मूसेवाला के पिता ने साफ किया कि वे कोई राजनीतिक अहसान नहीं बल्कि केवल कानून के मुताबिक निष्पक्ष जांच और जवाबदेही चाहते हैं।

यह भी देखे: खन्ना पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत के माता-पिता को किया गिरफ्तार

You may also like