महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट ने किया बरी

by Manu
बृजभूषण शरण सिंह

लखनऊ, 03 अगस्त 2026: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार को फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे।

फैसले के बाद बृजभूषण ने कहा, “जज ने कहा कि बृजभूषण और विनोद तोमर आप लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने पहले कहा था कि अगर कोई आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मेरे लिए खुशी का दिन है। होइहि सोइ जो राम रचि राखा।”

कोर्ट के फैसले के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वे हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देंगे। यह यौन शोषण का मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। उस समय बृजभूषण WFI प्रेसिडेंट थे।

आरोप था कि नाबालिग समेत छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन शुरुआत में कोई FIR दर्ज नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अप्रैल 2023 में FIR दर्ज की गई। बाद में नाबालिग पहलवान ने शिकायत वापस ले ली थी।

ये भी देखे: बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस सीट पर ठोका दावा

You may also like