पटना, 25 जुलाई 2026: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट जारी किया गया है। तीन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए गए इनके आधिकारिक एकाउंट पर आमजन सीधे संवाद कर सकते हैं या किसी तरह की समस्या को भी साझा कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त उनसे एवं स्वास्थ्य महकमा से संबंधित सभी सूचनाएं, वक्तव्य, कार्यक्रम और जनहित से जुड़े तमाम संदेशों की प्रमाणिक जानकारी भी इन एकाउंट से प्राप्त की जा सकती है। आमजन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा संबंधित सभी पक्षों से अनुरोध है कि वे सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी सूचनाओं को ही आधिकारिक एवं प्रामाणिक मानें।
स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से इसे लेकर विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या फर्जी सूचना पर विश्वास करने से पहले कृपया आधिकारिक हैंडल पर उपलब्ध जानकारी का अवश्य सत्यापन करें।
स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी इन्हीं आधिकारिक माध्यमों से साझा करता है।
ये भी देखे: बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों को निःशुल्क ईलाज के लिए भेजा गया अहमदाबाद- निशांत कुमार