‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’, कांवड़ियों से बोले सीएम योगी

by Manu
yogi on kanwar yatra

शामली, 17 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।

सीएम योगी ने कहा, “मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा कि हम सब श्रीराम के वंशज हैं, श्रीकृष्ण के अनुयायी हैं और भोले शंकर के भक्त हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं होना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जीवन में धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए। अगर कहीं कोई हुड़दंग या अनुशासनहीनता हुई तो विरोधी इसे नोट करके रखेंगे और कांवड़ यात्रा को पहले की तरह प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।”

सीएम योगी ने कहा कि सरकार कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा, सुविधा और भक्ति को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग कर रही है। उन्होंने इसे “डबल इंजन की सरकार” बताते हुए कहा कि यह आस्था का सम्मान करती है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “जो लोग आज आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये वही लोग हैं जो 2017 से पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां और गोली चलाते थे। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे, कृष्ण जन्माष्टमी और रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे तथा धार्मिक स्थलों पर कब्जा करते थे।”

ये भी देखे: बांदा को सीएम योगी की 710 करोड़ की सौगात, 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

You may also like