बेंगलुरु-अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, चिट मिलने से हड़कंप

by Manu
इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु, 17 जुलाई 2026: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाले चिट मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार रात 8 बजे उड़ान भरने वाले विमान के वॉशरूम में एक चिट बरामद हुई, जिसमें हाथ से लिखा था- “Don’t Go Bomb Hai Please.”

चिट मिलते ही विमान की सफाई करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत विमान को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया और पूरी सघन तलाशी ली। हालांकि, विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

यह एक फर्जी धमकी (हॉक्स थ्रेट) साबित हुई। इस घटना से फ्लाइट के प्रस्थान में देरी हुई और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इंडिगो एयरलाइंस ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी देखे: दिल्ली-मैनचेस्टर इंडिगो फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया सीमा के पास यू-टर्न लिया, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

You may also like