चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026: पीएम मोदी के शुक्रवार को पंजाब दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार देर रात पटियाला पुलिस रेंज के चार जिलों पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला में व्यापक ‘नाइट डोमिनेशन’ अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व बरनाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरफराज आलम ने किया। उन्होंने बताया कि पंजाब डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर पूरे राज्य में रात के समय विशेष चेकिंग और नाकेबंदी अभियान चलाया जा रहा है।
अपराधियों पर शिकंजा कसना, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पटियाला रेंज के चार जिलों में कुल करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
पटियाला में 12 स्थानों पर नाकेबंदी और 25 पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहीं। संगरूर में 16, बरनाला में 11 और मालेरकोटला में 8 स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई।
पुलिस टीमों ने होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य संवेदनशील जगहों पर सघन तलाशी अभियान भी चलाया।
ये भी देखे: पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी