बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जनसुराज नेता केसी सिन्हा BJP में शामिल

by Manu
KC Sinha Joins BJP

पटना, 15 जुलाई 2026: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जनसुराज को बड़ा झटका लगा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार रहे प्रोफेसर केसी सिन्हा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी संजय सरावगी ने केसी सिन्हा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जनसुराज के कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए।

जनसुराज के दीघा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह भी बुधवार को भाजपा में चले आए।

प्रोफेसर केसी सिन्हा गणित के प्रख्यात विद्वान हैं। उनका जन्म 29 दिसंबर 1954 को भोजपुर जिले में हुआ था। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से अपने करियर की शुरुआत की और उत्कृष्ट शिक्षण व अनुसंधान के लिए खासे जाने जाते हैं।

पटना विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य पद से रिटायर होने के बाद वे नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रह चुके हैं।

केसी सिन्हा जनसुराज अभियान की शुरुआत से ही सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे लंबे समय से प्रशांत किशोर के साथ संगठनात्मक काम करते आ रहे थे।

ये भी देखे: बांकीपुर उपचुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, प्रशांत किशोर और बीजेपी के नीरज सिन्हा दाखिल करेंगे पर्चा

You may also like