4
चंडीगढ़, 15 जुलाई 2026: व्यापार या निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड 79 खाली कमर्शियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी करने जा रहा है। इनमें बिल्ट-अप बूथ शामिल हैं जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हैं।
ई-नीलामी के लिए आज 15 जुलाई से अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हर प्रॉपर्टी के लिए अलग-अलग बोली लगाई जाएगी। यह नीलामी गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
सफल बोलीदाताओं को ये कमर्शियल प्रॉपर्टीज 33 वर्ष की लीज अवधि के लिए दी जाएंगी।
ये भी देखे: जीरकपुर-बनूड़ रोड पर भयानक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल