चंडीगढ़, 15 जुलाई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में निवेश करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। सीएम मान ने दिल्ली में उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए समयबद्ध सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इसके तहत सभी जरूरी मंजूरियां तय समयसीमा में मिल जाती हैं।
उन्होंने दावा किया कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के मामले में पंजाब अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। भगवंत मान ने कहा कि मोहाली देश की सिलिकॉन वैली बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मोहाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से महज पांच मिनट की दूरी पर उद्योगों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अलग विभाग बना दिया है।
सीएम ने बताया कि अब तक पंजाब में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है, जिससे करीब 5 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास 6 एयरपोर्ट हैं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं। रेलवे कनेक्टिविटी को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।
ये भी देखें: मोहाली में मुख्यमंत्री भगवंत मान फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ विभाग में भर्ती युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र