पटना, 13 जुलाई 2026: बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा आज पटना कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंच रहे हैं। वह पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और बांकीपुर उपचुनाव में जीत के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी लेंगे।
नामांकन से पहले प्रशांत किशोर सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी उनके साथ रहीं।
प्रशांत किशोर आज शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन करने जा रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद वे स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
दूसरी ओर, नीरज सिन्हा भाजपा प्रदेश कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहेंगे।
ये भी देखे: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नामांकन के अगले दिन बदला उम्मीदवार