बेलगावी, 13 जुलाई 2026: राम मंदिर में चढ़ावे की राशि चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दुख व्यक्त किया है। संघ ने भरोसा जताया कि मामले की जांच जल्द ही निर्णायक मोड़ लेगी।
कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि राम मंदिर दान चोरी की घटना से संघ दुखी है। संगठन ने मंदिर ट्रस्ट से आग्रह किया है कि भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
आरएसएस ने इस घटना को मंदिर प्रशासन में जवाबदेही और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताते हुए देखा है। संगठन का मानना है कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए दोनों पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है।
सुनील आंबेकर ने बैठक के बाद कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटियों में जमा राशि की गिनती में हुई अनियमितताओं पर सभी ने दुख जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुरोध पर गठित एसआईटी और पुलिस की कार्रवाई जल्द ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच जाएगी।
संघ ने उम्मीद जताई कि मंदिर ट्रस्ट भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम करेगा। इससे राम मंदिर के प्रति करोड़ों राम भक्तों की गहरी श्रद्धा और आस्था को कोई ठेस नहीं पहुंचेगी।
ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से SIT की पूछताछ