मोहाली, 13 जुलाई 2026: पंजाब सरकार का फोकस एक बार फिर मिशन रोजगार पर है। सोमवार को मोहाली के विकास भवन ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन विभाग में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से राज्य में लगातार सरकारी भर्तियां की जा रही हैं। सरकार के अनुसार, अब तक 68 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दावा है कि सभी भर्तियां मेरिट के आधार पर और पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी भी भर्ती को लेकर कोई मामला अदालत तक नहीं पहुंचा है और न ही किसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है।
ये भी देखें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PSPCL में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे