चंडीगढ़ में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को कुचला, ड्राइवर फरार

by Manu
chandigarh mercedes accident

चंडीगढ़, 13 जुलाई 2026: चंडीगढ़ सेक्टर-26 के एक डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार तेज गति से आती दिख रही है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत संभाला और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच)-32 पहुंचाया।

एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई रेफर करने की तैयारी चल रही है। दूसरे युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका ऑपरेशन किया जाएगा। दोनों के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर है।

जानकारी के अनुसार, बाबूधाम कॉलोनी सेक्टर-26 निवासी अमनजट और सेक्टर-44 निवासी अलांस प्रीत शनिवार शाम डिस्को क्लब गए थे। जैसे ही दोनों क्लब से बाहर निकले, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उन्हें टक्कर मार दी।

ये भी देखे: जीरकपुर-बनूड़ रोड पर भयानक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

You may also like