पटना, 13 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को “मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026” का शुभारंभ करेंगे। अब पर्यटक हेलीकॉप्टर और छोटे विमान से बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
इस योजना के तहत आज 13 जुलाई से बुकिंग शुरू हो गई है। लोग बिहार पर्यटन विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। योजना की औपचारिक उड़ानें 18 जुलाई से शुरू होंगी।
योजना में वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय विमान का उपयोग होगा। कैमूर और राजगीर के लिए 6+2 सीटर किराए के हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे। हर फेरी में अधिकतम पांच सीटें पर्यटकों के लिए आरक्षित रहेंगी।
पटना-वाल्मीकिनगर-पटना सेवा हर शनिवार और रविवार को चलेगी। पर्यटक 20 सीटर छोटे विमान से वाल्मीकिनगर पहुंच सकेंगे। सुबह की पहली उड़ान सुबह 10 बजे पटना से रवाना होगी और 11 बजे वाल्मीकिनगर से वापस लौटेगी। दोपहर की दूसरी उड़ान दोपहर 3 बजे पटना से निकलेगी और 4:30 बजे वाल्मीकिनगर से वापसी करेगी।
इस मार्ग पर एक तरफ का किराया 5000 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। प्रति सप्ताह इस सेवा में कुल 40 सीटों की क्षमता होगी।
ये भी देखे: अररिया पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, बोले- घुसपैठियों और आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं