वॉशिंगटन, 11 जुलाई 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या का प्रयास करता है तो अमेरिका इसके जवाब में अब तक का सबसे बड़ा हमला करेगा। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो मैंने पहले ही ऐसे आदेश दे दिए हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाए।”
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका ईरान से बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है।
इजराइली मीडिया कान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने शुरू कर दिए हैं।
ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और हालिया हमलों में भी इनकी भूमिका रही थी।
ये भी देखें: अमेरिका ने ईरान को दी गई तेल छूट तत्काल प्रभाव से रद्द की, गुस्से में ट्रंप ने लिया फैसला