3
चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव 11 जुलाई को भिवानी का दौरा करेंगी।
इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। सुबह 10 बजे मंत्री आरती राव गांव बीरण पहुंचेंगी। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगी।
इसके बाद 11 बजे वे महम रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय पहुंचेंगी और फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन करेंगी। साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य मंत्री भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के आवास पर जाएंगी।
ये भी देखें: नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर – आरती सिंह राव