पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होगा मतदान, चुनाव आयोग का ऐलान

by Manu
राज्यसभा चुनाव

कोलकाता, 06 जुलाई 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दिया था। इन सीटों पर निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव का ऐलान कर दिया गया है।

इन तीनों ही सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा। ECI के अनुसार, इन सीटों पर 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती कराई जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई तय की गई है।

15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पास विधानसभा की 207, तृणमूल कांग्रेस के पास 80, कांग्रेस के पास, हुमायूं कबीर की पार्टी को दो और सीपीआई-एआईएसएफ के पास एक-एक सीट है।

ये भी देखे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

You may also like