Satluj OTT: ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ का आया पहला रिएक्शन

by Manu
Satluj OTT

चंडीगढ़, 06 जुलाई 2026: पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म ‘सतलुज’ (पंजाब 95) को लेकर काफी चर्चा है। करीब दो दिन पहले उनकी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था।

‘सतलुज’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसे ओटीटी से हटा दिया गया है। इस मामले को लेकर दिलजीत दोसांझ की तरफ से अब पहला रिएक्शन सामने आया है।

करीब 3 सालों के लंबे इंतजार के बाद हाल ही में दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। मेकर्स ने इसको थिएटर्स में रिलीज करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और ऐसे में उन्हें इस फिल्म को ओटीटी पर पेश करना पड़ा।

Satluj OTT

दिलजीत की टीम की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- यह सफर अभी यहीं खत्म नहीं हुआ है। अगर आप विदेश में रह रहे हैं, तो इस मूवी को जरूर देखें। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में एक्टर ने कहा है- मुझे कोई टेंशन नहीं है, मुझे इस बात का अनुमान था कि ऐसा होगा।

ये भी देखे: दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में हनिया आमिर की एंट्री, 27 जून को रिलीज

You may also like