चंडीगढ़, 8 जून 2026: IND vs AFG Test Result: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया है। टेस्ट क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
इससे पहले साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में भारत ने पारी और 272 रन से जीत था।
मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564 रन पर 8 विकेट गिरने के बाद घोषित कर दी थी। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था। केएल राहुल ने 100 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। वाशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी। उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।
दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले। डेब्यू कर रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटके। सुथार ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर मैच में कुल 7 विकेट लिए।
ये भी देखे: IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली की जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान, यशस्वी जायसवाल को मिला मौका