एक दिन के विशेष कैंप में लगभग 1 लाख 10 हजार 193 मतदाताओं की मैपिंग की गई – अनिंदिता मित्रा

by Manu
अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 8 जून 2026: पंजाब में सुचारू और पारदर्शी तरीके से विशेष गहन संशोधन (SIR) के तहत 117 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण, आज लगभग 1 लाख 10 हजार 193 मतदाताओं की मैपिंग की गई। जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने दी।

उन्होंने आगे कहा कि आज की इस कार्रवाई के साथ, पंजाब राज्य में मतदाता मैपिंग का आंकड़ा 85 प्रतिशत को पार कर गया है।

गौरतलब है कि पंजाब राज्य में घर-घर जाकर जनगणना की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने जा रही है।

ये भी देखे: अनिंदिता मित्रा ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में संभाला पदभार

You may also like