पटना, 8 जून 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक उपचुनाव सहित) पर होने वाले MLC चुनाव के लिए NDA के सभी 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद NDA नेताओं ने विधानसभा पोर्टिको में विक्ट्री साइन दिखाया।
NDA की ओर से भाजपा और जद(यू) ने 4-4 उम्मीदवार उतारे हैं। एक सीट पर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने अपना कैंडिडेट खड़ा किया है।
महागठबंधन की तरफ से MLC उम्मीदवार राजद के सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया। लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य ने सुनील सिंह की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का नाम MLC लिस्ट से गायब
NDA की MLC उम्मीदवार सूची में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और वर्तमान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का नाम शामिल नहीं है। दीपक प्रकाश ने अपने फेसबुक बायो से ‘मंत्री’ शब्द हटा दिया है।
इस बीच दीपक प्रकाश को बिना विधायक बने मंत्री बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में अनुच्छेद 164(4) का हवाला देते हुए पूछा गया है कि 6 महीने की समयसीमा समाप्त होने के बाद उन्हें मंत्री कैसे बनाया गया।
दीपक प्रकाश पहली बार 20 नवंबर 2025 को मंत्री बने थे और दूसरी बार 7 मई 2026 को सम्राट चौधरी सरकार में शपथ ली थी।
ये भी देखे: RJD MLC सुनील सिंह पर FIR, मतगणना पर भड़काऊ बयान से फंसे