दिल्ली, 8 जून 2026: दिल्ली में INDIA ब्लॉक की सातवीं बैठक जारी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक में ऑनलाइन जुड़े।
कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु के विजय की पार्टी TVK को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया।
INDIA ब्लॉक की पिछली बैठक 1 जून 2024 को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई थी। यानी पूरे दो साल बाद गठबंधन के सभी प्रमुख नेता एक साथ जुटे हैं।
इधर, महाराष्ट्र के बारामती में शरद पवार ने कहा कि मौजूदा समय में INDIA ब्लॉक के सभी दलों को एकजुट रखना सबसे जरूरी है।
ये भी देखे: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों के हस्ताक्षर