तेहरान, 8 जून 2026: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान, हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बीच ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
दूतावास ने कहा है कि क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों से अपील है कि वे ईरान की यात्रा न करें। जो भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पश्चिमी ईरान के केरमानशाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
आपको बता दे कि, ये घोषणाएं आज सुबह इजराइल द्वारा तेहरान, इस्फहान और तबरीज को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद आई हैं।
ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें