सोनीपत, 26 मई 2026: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सोनीपत टीम ने बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कनिष्ठ अभियंता की पहचान सूरज के रूप में हुई है। वह एक ठेकेदार के माध्यम से रिश्वत की रकम वसूल रहा था।
मामले की जानकारी देते हुए ACB अधिकारियों ने बताया कि गांव भटगांव निवासी रवि नामक युवक ने शिकायत की थी कि उसके पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन लगवाने के बदले डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलते ही ACB टीम ने पूरे मामले की जांच की और ट्रैप लगाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
ACB सोनीपत के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी आगे की जांच में जुटे हुए हैं।
ये भी देखे: सोनीपत में ACB की बड़ी कार्रवाई, इंतकाल के काम के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार