खन्ना में वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर तनाव, कांग्रेस और AAP समर्थकों में झड़प

by Manu
खन्ना वोटिंग

खन्ना, 26 मई 2026: खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के वार्ड नंबर 15 में वोटिंग शुरू होते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों के बीच झड़प हुई है। बूथ के बाहर हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज के आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की रीना विजन और AAP की मंजू मल्होत्रा चुनाव मैदान में हैं। रीना विजन कांग्रेस नेता गिन्नी विजन की पत्नी हैं, जबकि मंजू मल्होत्रा AAP के वरिष्ठ नेता शामलाल मल्होत्रा की पुत्रवधू हैं।

मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद बूथ के बाहर गिन्नी विजन और शामलाल मल्होत्रा के बेटे राजीव मल्होत्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही दोनों पक्षों के समर्थकों में तनावपूर्ण झड़प में बदल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सख्त हिदायत दी है।

ये भी देखे: मोहाली में कल होने वाले निगम चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

You may also like