चंडीगढ़, 25 मई 2026: बांग्लादेश में सोमवार तड़के एक प्रमुख राजमार्ग पर लोहे की छड़ों से लदा ट्रक (Bangladesh truck accident) पलट गया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई वही 10 अन्य घायल है। ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के कारण लोग अपने गृहनगरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।
स्थानीय अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अताउर रहमान ने बताया कि दुर्घटना जमुना पुल के पूर्वी हिस्से पर हुई। यह पुल देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को मध्य भाग से जोड़ता है। ट्रक में लोहे की छड़ों के साथ कई यात्री भी सवार थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक तांगइल जिले के कलिहाटी उप-जिले में पलट गया।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया है।
ये भी देखे: स्कूल के पास बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका