मोहाली में कल होने वाले निगम चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

by Manu
मोहाली निगम चुनाव

मोहाली, 25 मई 2026: एसएएस नगर मोहाली में कल होने वाले नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मतदान से एक दिन पहले आज पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर वितरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां पोलिंग कर्मचारियों को चुनावी सामग्री, ईवीएम मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद सभी टीमें अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना होंगी।

डेराबस्सी, जीरकपुर, लालड़ू, बनूर, खरड़, कुराली, नया गांव और मोहाली समेत पूरे जिले में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करना है।

पुलिस प्रशासन भी सख्ती के साथ सक्रिय है। शहर और संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

ये भी देखे: पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान, 26 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

You may also like