बहादुरगढ़ में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 कर्मचारी बेहोश, हालत गंभीर

by Manu
जहरीली गैस

बहादुरगढ़, 18 मई 2026: बहादुरगढ़ के नूना माजरा गांव में महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सीवर साफ करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मेनहोल के अंदर उतरे चार कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल के सफाई कर्मचारी शत्रुघ्न, अंशुल और विजेंद्र सीवर की सफाई के लिए मेनहोल में उतरे थे। अंदर पहुंचते ही जहरीली गैस से तीनों कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए अस्पताल का बिजली कर्मचारी भी अंदर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।

बिजली कर्मचारी ब्रह्मदत्त ने साहस दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। चारों कर्मचारियों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

ये भी देखे: बहादुरगढ़ जूता फैक्टरी में भीषण आग, दो कर्मचारी जिंदा जलकर मरे, एक गंभीर रूप से झुलसा

You may also like