बठिंडा के कोटफत्ता में पेड़ से लटका मिला सड़ा हुआ शव, पहचान संभव नहीं

by Manu
गुलाब शेख

बठिंडा, 16 मई 2026: बठिंडा के गांव कोटफत्ता में एक ड्रेन के पास पेड़ से लटका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का बुरी तरह सड़ा हुआ शव मिला है। शव की हालत इतनी खराब है कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि खेत में काम कर रहे किसानों को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब उन्होंने स्रोत ढूंढा तो पेड़ से फंदे में लटका शव देखा।

सूचना मिलते ही संस्था के राजविंदर सिंह और थाना कोटफत्ता प्रभारी अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव लगभग 7 सप्ताह पुराना अनुमानित किया जा रहा है और बुरी तरह सड़-गल चुका था। संस्था के सदस्यों ने पेड़ पर चढ़कर शव को नीचे उतारा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है ताकि किसी परिजन द्वारा पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखे: बठिंडा के रामपुरा में बंद घर से पिता-पुत्र के शव बरामद, पहले बेटे की मौत फिर बुजुर्ग पिता भूख-प्यास से दम तोड़ा

You may also like