बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ा बूस्ट, मुजफ्फरपुर-किशनगंज में दो नई सीमेंट फैक्टरियां मंजूर

by Manu
सम्राट चौधरी

पटना, 16 मई 2026: बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर और किशनगंज में दो बड़ी सीमेंट फैक्टरियों की मंजूरी दी है। सीएम सम्राट चौधरी ने X पर लिखा, “बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है।”

राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की बड़ी इकाइयों को स्वीकृति दी गई। साथ ही 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस और 4 परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी मिली है।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब सीमांचल के युवाओं को रोजगार के लिए घर छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उद्योग खुद उनके द्वार तक आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे NIFTEM (राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान) की स्थापना को मंजूरी देने की जानकारी भी दी। यह संस्थान 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा।

सीएम ने कहा कि यह संस्थान खाद्य प्रसंस्करण, अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता को नई ऊंचाई देगा तथा किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

ये भी देखे: जब तक लोगों के आवेदन आने बंद नहीं होंगे तब तक सहयोग शिविर चलता रहेगा – सीएम सम्राट चौधरी

You may also like