मुर्शिदाबाद, 10 अप्रैल 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUAP) के नेता हुमायूं कबीर के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है।
AIMIM ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर कहा,
“हुमायूं कबीर के खुलासों से यह जाहिर हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज की तारीख में, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है।”
पोस्ट में आगे लिखा गया है, “बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।”
ये भी देखे: जन उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे पर पीएसओ के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया