इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों UAE से भारत लाया गया

by Manu
अमृतपाल सिंह मेहरों

चंडीगढ़, 10 अप्रैल 2026: लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पंजाब पुलिस लाई है।

पुलिस अधिकारी सर्वजीत सिंह बराड़ ने बताया कि बठिंडा पुलिस की टीम आरोपी को UAE की अथॉरिटीज से कस्टडी में लेकर भारत पहुंची।

अमृतपाल को इसी साल जनवरी में शारजाह पुलिस ने वीजा से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया था। उसे भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में कुछ समय लगा।

11 जून 2025 को अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। शव को बठिंडा के आदेश अस्पताल के बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया गया था।

इस मामले में उसके अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वारदात के बाद अमृतपाल देश छोड़कर फरार हो गया था। आज उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।

ये भी देखे: कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी मर्डर केस के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू भगोड़ा घोषित

You may also like