बाबा साहब की प्रतिमा पर छत्र लगेगा, सौंदर्यीकरण होगा – CM योगी

by Manu
CM YOGI

गोरखपुर, 06 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा। साथ ही सदगुरु रविदास जी और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

योगी ने कहा, “हमारी सरकार ने तय किया है कि 14 अप्रैल को भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब की पावन जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बाबा साहब की मूर्तियों के पास एक दिन पहले साफ-सफाई करेंगे। 14 अप्रैल को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रतिमा जिस पार्क में होगी, उसकी बाउंड्री कराने और सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सेल्फी लेकर पार्टी तक पहुंचाएं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलीला मैदान में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने गोरखपुर में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में भाजपा का झंडा फहराया और साथियों के साथ सेल्फी ली।

उन्होंने गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के 9 सदस्यों को शपथ भी दिलाई।

इसके बाद डॉ. तेज प्रताप शाही कंप्यूटर लैब एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ. शाही को याद कर सीएम योगी भावुक हो गए और रुंधे गले से उनकी आखिरी मुलाकात की कहानी सुनाई।

डॉ. तेज प्रताप शाही गोरखपुर के जाने-माने शिक्षाविद और समाजसेवी थे। वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। जुलाई 2020 में कोरोना से उनका निधन हो गया था।

ये भी देखे: काशी से शुरू हुआ ‘स्कूल चलो अभियान’, CM योगी ने बच्चों को बैग-किताबें देकर किया सम्मानित

You may also like