चंडीगढ़, 06 अप्रैल 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
इससे पहले सीएम सैनी ने ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मीटिंग में कुल 15 शिकायतें रखी गईं। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा,“ये कांग्रेस का अपना इंटरनल मामला है। क्योंकि इनके प्रभारी और विपक्ष के नेता दोनों कुर्सी पर बैठे थे। दोनों सारी वोट देख रहे थे, फिर किसने क्रॉस वोटिंग कर दी।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हुड्डा साहब बताएं या इनके प्रभारी बताएं कि किसने क्रॉस वोटिंग की। देखा तो इन दोनों ने ही है। या फिर इनकी चाल है कोई न कोई, ये दूसरे को बदनाम कर रहे हैं। इनका घर ठीक नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। कांग्रेस की नीति और नियत दोनों खराब है। लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया और देश को पीछे धकेलने का काम किया।”
ये भी देखे: फरीदाबाद में CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 120.76 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास