3
चंडीगढ़, 06 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ और पंजाब में सोमवार को जालंधर के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई थी।
ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा था — “अपने बच्चों को बचाओ”। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंच गईं है।

स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच चल रही है।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी, पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की ईमेल से हड़कंप