अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला को मिलेगा 2.5 करोड़ का अपग्रेडेशन

by Manu
अनिल विज

अम्बाला, 04 अप्रैल 2026: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के तहत अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (लैबोरेट्री) को अपग्रेड किया जाएगा।

इस कार्य पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अपग्रेडेशन के बाद लैब में कई नए प्रकार के टेस्ट शामिल किए जाएंगे।

अनिल विज ने कहा कि सिविल अस्पताल में जनता को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। प्रयोगशाला को अपग्रेड करने का मुख्य उद्देश्य माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री सहित उन्नत जांच सुविधाएं आम लोगों को उपलब्ध कराना है।

मंत्री के निर्देश पर आज नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल, सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा और अन्य डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक में प्रयोगशाला को अपग्रेड करने और कौन-कौन से नए टेस्ट शामिल किए जाएं, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

गौरतलब है कि अनिल विज के अथक प्रयासों से अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में वर्तमान में 124 टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं।

ये भी देखे: अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर दी बधाई

You may also like