उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सत्ता खोने के बाद बौखला गए हैं

by Manu
केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 04 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। दो दिन के प्रवास पर आए मौर्य ने सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जो लोग अब तक सत्ता की मलाई खाते रहे, सत्ता जाते ही या सत्ता जाने के डर से बौखला गए हैं।

उन्होंने कहा, “इसीलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।”

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जनता जब सपा सरकार के चरित्र को याद करती है तो काँप उठती है। उस समय पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई थी। कांवड़ यात्रा हो या अयोध्या में राम भक्तों पर हुई बर्बरता सपा सरकार हिंदुओं पर अत्याचार करने वाली सरकार थी।”

उन्होंने आगे कहा,“इसीलिए जनता ने उन्हें उखाड़ फेंका, क्योंकि उन्होंने विकास नहीं, विनाश किया। ग्रीन कॉरिडोर को लेकर उनकी प्रतिक्रिया निराशा और हताशा का परिणाम है।”

ये भी देखे: केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना, कहा – अफवाह फैलाकर जनता में डर पैदा कर रहे

You may also like