3
कोलकाता, 04 अप्रैल 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बहरामपुर से विधानसभा उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।
अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे, तभी टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक उनके अभियान में बाधा डाली और उन पर हमला बोल दिया।
इस दौरान उनके कुछ समर्थकों पर भी मारपीट की गई और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।
कांग्रेस ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित था और टीएमसी विपक्षी आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है।
ये भी देखे: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन