चंडीगढ़, 03 अप्रैल 2026: पंजाब सरकार ने मिल्कफेड (वेरका) के तहत दूध खरीदने की दर में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने दूध के रेट में ₹15 प्रति किलो फैट की वृद्धि की है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई है।
गाय का दूध: पुराना रेट ₹770–780 प्रति किलो फैट, नया रेट ₹780–795 प्रति किलो फैट
भैंस का दूध: पुराना रेट ₹810–820 प्रति किलो फैट, नया रेट ₹820–835 प्रति किलो फैट
पिछले साल भी सरकार ने दूध खरीद दर में ₹10 प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की थी।
सरकार का कहना है कि बढ़ती लागत, पशु चारे और अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर दाम मिल सके। इस फैसले से राज्य के लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
हालांकि, दूध खरीद दर बढ़ने के बाद दूध के सेल रेट (उपभोक्ता मूल्य) में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
ये भी देखे: Verka Milk Price: वेरका ने की दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, जाने नई कीमत