पटना, 28 मार्च 2026: पटना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेमनी चक इलाके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। आलमगंज और रामकृष्ण नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 25 किलो स्मैक जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि खेमनी चक में एक किराए के कमरे में अवैध रूप से ड्रग्स का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा।
छापेमारी के दौरान कमरे से 25 किलो स्मैक के अलावा एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, कई कारतूस और नगद रुपये भी बरामद किए गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
ये भी देखे: पटना पुलिस की बड़ी कामयाबी, महाकाल गैंग का भंडाफोड़, दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद