जालंधर, 10 मार्च 2026: जालंधर के आदमपुर में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पंजाब के युवाओं की शिक्षा और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं और अकाली दल भाजपा तथा कांग्रेस की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य का खजाना खाली नहीं है।
कार्यक्रम में भावुक होते हुए भगवंत मान ने कहा कि जब 80 साल के बुजुर्ग अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए गुहार लगाते हैं तो दिल बहुत दुखता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पंजाब के हर युवा की पढ़ाई और नौकरी की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार उठाएगी। उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने और अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।
विरोधियों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां भारी संख्या में लोग खुद इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर शिरोमणि अकाली दल भाजपा या कांग्रेस को इतनी भीड़ जुटानी हो तो उन्हें डेढ़ लाख रुपये की जलेबियां बांटनी पड़ती हैं फिर भी लोग नहीं आते।
ये भी देखे: सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में लॉन्च की पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी, उद्योगपतियों से कहा- ‘सरकार आपके साथ..’