तरन-तारन में बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्कर को ढेर किया, संदिग्ध सामान बरामद

by Manu
bsf

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य तरीकों से हेरोइन तस्करी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार रात पंजाब के तरन-तारन जिले के खेमकरन सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने एक बड़ा ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवान सीमा चौकियों कालीआ और नूर वाला के बीच गश्त कर रहे थे। अचानक उन्हें पाकिस्तान की ओर से सरहद पार करने की कोशिश करते एक अज्ञात घुसपैठिए का पता चला। घुसपैठिए ने तस्करी की कोशिश की तो बीएसएफ ने चेतावनी दी। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने गोलीबारी की जिसमें वह मौके पर ही ढेर हो गया।

घटना स्थल से कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हेरोइन या अन्य नशीले पदार्थ हो सकते हैं। गोलीबारी के दौरान कुछ अन्य पाकिस्तानी तस्कर पीछे हटने में सफल रहे और पाकिस्तान की ओर भाग निकले।

बीएसएफ ने तुरंत इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चलाया। संबंधित थाना वलटोहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया गया है।

ये भी देखे: जैसलमेर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया को सीमा पार करते समय किया गिरफ्तार

You may also like