पंजाब-चंडीगढ़ में अब गर्मी का एहसास, दिन में तेज धूप लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मिलेगी राहत

by Manu
पंजाब गर्मी

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में तेज धूप पड़ने से गर्मी जैसे मौसम का आगमन हो गया है। हालांकि आज से पहाड़ों की ओर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं जिससे दिन की गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ये हवाएं लगातार चलती रहेंगी और मौसम ड्राई बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक हो गया है। पटियाला में सबसे ज्यादा तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी दिन का पारा 28-29 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के ऊपरी वायुमंडल में 12-13 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार वाली हवाएं बह रही हैं। ये उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंडक ला रही हैं। इससे दिन में धूप भले ही तेज रहे लेकिन हवा के कारण गर्मी का एहसास कम होगा।

अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 4-5 मार्च के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

ये भी देखे: Punjab weather: पंजाब में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

You may also like