नीतीश कुमार की नीतियां जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोच से प्रेरित – जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा

by Manu
उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, 17 फ़रवरी 2026: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर की सोच और विचारधारा से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे कार्यों को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित वंचित और दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय की स्थापना में उनका संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से प्रेरित होकर शासन चला रहे हैं। उनकी नीतियों और कार्यक्रमों में कर्पूरी ठाकुर की झलक साफ दिखाई देती है। पिछले 20 वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया गया है। इससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है और जीवन अधिक सरल सुरक्षित और सुविधाजनक बना है।

ये भी देखे: नीतीश जैसा ईमानदार नेतृत्व बिहार का सौभाग्य – जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

You may also like