ऑफिस में अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक DGP रामचंद्र राव सस्पेंड

by Manu
DGP Ramachandra Rao

चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: कर्नाटक पुलिस विभाग में डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव को वायरल हुए अश्लील वीडियो के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो में उन्हें अपने ऑफिस में वर्दी पहने अलग-अलग महिलाओं के साथ गले लगते और किस करते दिख रहा है। ये सब कथित तौर पर डीजीपी कार्यालय के अंदर गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए लगते हैं।

इनमें अलग-अलग मौकों पर महिलाएं अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं। रामचंद्र राव ड्यूटी के दौरान इनके साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं।

मामला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तक पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत रिपोर्ट मांगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने वीडियो देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि पुलिस विभाग में ऐसी घटना कैसे हो सकती है। इसके बाद सरकार ने रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया।

रामचंद्र राव ने आरोपों का सख्त खंडन किया। उन्होंने वीडियो को पूरी तरह मनगढ़ंत और मॉर्फ्ड बताया। राव का कहना है कि यह फर्जी वीडियो है। लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं।

ये भी देखे: रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग: कर्नाटक सरकार ने दिए वीआईपी प्रोटोकॉल मसले पर जांच के आदेश

You may also like