यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंचे, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

by Manu
UAE President India Visit

चंडीगढ़, 19 जनवरी 2026: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। पीएम मोदी ने शेख मोहम्मद का हाथ मिलाकर और गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान दोनों नेताओं ने दोस्ताना अंदाज में बातचीत की। अभिवादन के बाद पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए।

शेख मोहम्मद बिन जायद की यह यात्रा भारत-यूएई संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। यात्रा के दौरान दोनों नेता इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

ये भी देखे: तालिबान शासन के बाद पहली बार भारत पहुंचे अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी, होंगी अहम बैठकें

You may also like