ग्रेटर नोएडा, 08 जनवरी 2026: सेक्टर डेल्टा-वन में दूषित पानी की सप्लाई से बीमार हुए लोगों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाढ़ा की डॉक्टरों की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। टीम ने सेक्टर में डॉक्टरों को दिखाने के लिए आए 30 से अधिक लोगों की जांच की। जांच में सात से आठ लोग उल्टी और दस्त से पीड़ित पाए गए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नारायण किशोर ने बताया कि निवासियों ने बताया कि सीवर के गंदे पानी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। टीम ने उन्हें आवश्यक दवाइयां मुहैया कराईं। उन्होंने कहा कि लोगों ने डर के कारण पानी पीना बंद कर दिया है और अब बाहर से पानी मंगाकर पी रहे हैं।
निवासियों की ओर से लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही थी कि सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। सीवर के ओवरफ्लो होने के कारण पानी की लीकेज लाइन के जरिए घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस समस्या से कई परिवार प्रभावित हुए हैं।
प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई सेक्टरों में सीवर की सफाई का अभियान चलाया।
ये भी देखे: अमृतसर के खानकोट में दूषित पानी से डायरिया का कहर, दो की मौत, डीसी ने लिया जायजा